सोमवार, 15 दिसंबर 2025

मौसम का डबल अटैक, दिन में तीखी धूप तो रात में 8.8 डिग्री पर लुढ़का पारा

शाजापुर। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर ने लोगों को हैरान कर दिया है। यही कारण है कि जहां दिन में सूरज के तेवर तीखे बने हुए हैं, वहीं रात होते ही कड़ाके की ठंड अपना असर दिखा रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को शाजापुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की गई। इसके विपरीत, रात के तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया।
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
ठंड बढ़ने का मुख्य कारण हवाओं की दिशा और गति है। वर्तमान में उत्तर-पूर्वी हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से चल रही हैं। इन सर्द हवाओं के कारण शाम होते ही ठिठुरन बढ़ जाती है। वहीं, वातावरण में आर्द्रता मात्र 33ः दर्ज की गई है, जो मौसम के शुष्क होने का संकेत हैं।
सावधानी बरतें
दिन और रात के तापमान में लगभग 21 डिग्री से ज्यादा का अंतर है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया का कहना है कि यह मौसम सेहत के लिए संवेदनशील होता है। नागरिकों को सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनने और बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें