बुधवार, 2 अगस्त 2017

कौटिल्य के खिलाडिय़ों ने लहराया परचम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के 18 में से 13 खिलाडिय़ों का हुआ विद्यालय से चयन


- खिलाडिय़ों को सम्मानित करते संचालक श्री यादव व अन्य।
शाजापुर। किसी खिलाड़ी के लिए जितनी जरुरी प्रेक्टिस होती है उतनी ही जरुरी होता है उसके लिए प्रोत्साहन, जिसके दम पर कमजोर खिलाड़ी भी समय आने पर अपनी सोच से परे प्रदर्शन कर अपनी योग्यता का लोहा मनवा लेता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला कौटिल्य विद्यालय के खिलाडिय़ों में जिन्होंने अपने शिक्षकों के प्रोत्साहन और सान्निध्य में जिले का नाम रोशन कर दिखाया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन के आधार पर जिले से 18 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है, जिसमें 13 खिलाड़ी कौटिल्य एज्यूकेशन एकेडमी से हैं। गौरतलब है कि मप्र शालेय क्रीड़ा प्रतियोगता के अंतर्गत 29 व 30 जुलाई को कूडो की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम व शाजापुर की टीमों ने भाग लिया था। उक्त प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाना था। इस प्रतियोगिता में एबी रोड स्थित कौटिल्य एज्यूकेशन के खिलाडिय़ों ने भी भाग लिया था। जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। यही वजह है कि 26 से 30 अगस्त तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शाजापुर जिले के 18 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है, जिसमें से 13 खिलाड़ी कौटिल्य एज्यूकेशन से चयनित हुए हैं। चयनित खिलाडिय़ों में जूनियर वर्ग से लोकेश चौहान, शिवराज पंवार, मयंक परमार, महिमा गोस्वामी, शीतल मकवाना, दिव्यश्री सोनी शामिल हैं। सीनियर वर्ग से शेख फैजान, आकाश विश्वकर्मा, रागिनी हाड़ा, भावना वीरपरे, नवांशा जायसवाल, आरती अग्रवाल व योगेश का चयन किया गया है।
खिलाडिय़ों को किया सम्मानित
जिले की टीम में कौटिल्य एज्यूकेशन से 13 खिलाडिय़ों का चयन होने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा चयनित खिलाडिय़ों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे संबोधित करते हुए विद्यालय संचालक ब्रजेश यादव ने कहा कि पहले कहा जाता था कि खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब और पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब। लेकिन अब समय बदल गया है। आज के प्रतिस्पर्धा के इस युग में खिलाडिय़ों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी खिलाडिय़ों को अपनी योग्यता साबित करना होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप लोगों ने पढ़ाई में तो अपनी योग्यता साबित की ही है। वहीं जिले की टीम में चयनित होकर आपने पूरे खेल जगत को अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया है। इस अवसर पर विद्यालय संचालिका श्रीमती शशि यादव, प्राचार्य थॉमस जॉन, वॉईस प्रिंसिपल नरेंद्रसिंह डोडिया, एड मिनिस्ट्रिटव अरविंद यादव, कोच राजीव लोचन द्वारा खिलाडिय़ों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें