शनिवार, 6 जून 2020

शिक्षक गुप्ता को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण ने किया सम्मानित


                                                               प्रमोद गुप्ता, शिक्षक।
शाजापुर। कोरोना महामारी के खिला$फ जारी विश्व व्यापीजंग के दौरान लोगों को जागरूक करने और नवाचार कर बच्चों को शिक्षित करने वाले शिक्षक प्रमोद गुप्ता का राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा, प्रदेशाध्यक्ष ललिता सिसोदिया द्वारा कोरोना वारियर्स के रूप में प्रोत्साहन प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रदान कर सम्मानित किया है। ज्ञातव्य है कि शिक्षक गुप्ता जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कोरोना कंट्रोल रूम में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। गुप्ता की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों, शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें