शाजापुर। शहर की खुशहाली, बेहतर बारिश और विश्व कल्याण की कामना से लगातार 9 सालों से निकल रही मां कनकेश्वरी भक्त मंडल की चुनरी यात्रा इस वर्ष भी धूमधाम से निकली जिसमें शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए दर्जनों स्थानों पर शहरवासियों और ग्रामीणों ने तरह-तरह की स्टॉल लगाकर उनकी सेवा की। वहीं कनकेश्वरी भक्त मंडल द्वारा माता को आस्था की चुनर ओढ़ाकर मंगल कामनाएं की गईं। गुरुवार को सोमवारिया बाजार स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर स्थित शीतला माता मंदिर से चुनरी यात्रा शुरू हुई जिसमें प्रसिद्ध संत पंडित गोविंद जाने भी शामिल हुए। इसके बाद यात्रा आजाद चौक, कसेरा बाजार, गिरवर, जादमी, भदौनी होती हुई गरबा एवं माता के जयकारे लगाते हुए माता के दरबार करेड़ी पहुंची। यहां सभी ने पहले माता के दर्शन किए। इसके बाद मां को चुनरी अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद महाआरती कर प्रसादी वितरण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें न सिर्फ शहरवासी बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, भाजपा प्रत्याशी अरूण भीमावद, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, यात्रा संयोजक रामचंद्र भावसार, यात्रा प्रभारी तुलसीराम भावसार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित थे।
स्वागत द्वार सजाकर किया भक्तों का स्वागत
चुनरी यात्रा में शामिल भक्तों को शहरवासियों ने शुभकामनाएं और स्वागत कर रवाना किया। सर्वप्रथम आजाद चौक स्थित माता जी की मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इसके बाद कसेरा बाजार, करेड़ी नाका, ग्राम जादमी, ग्राम भदौनी सहित करीब दो दर्जन स्थानों पर स्वागत किया गया और कई जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई। श्रद्धालु मां कनकेश्वरी के दरबार पहुंचे जहां मंदिर समिति व ग्रामीणों ने भी सभी पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं का पुष्पहारों से स्वागत किया। इसके बाद सभी ने मंदिर में प्रवेश कर माता के दर्शन कर उन्हें चुनरी ओढ़ाई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें