शनिवार, 24 फ़रवरी 2024

मानवता की सेवा के रूप में मनाए सतगुरु संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 647 पवन जयंती

मानवता की सेवा के रुप में मनाई सद्गुरु संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 647 वी पावन जयंती।                                                                                                                                                       संत परंपरा के महान योगी, परम पारस संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 24/02/2024, शनिवार को समय प्रातः 10 : 00 बजे से अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति संयुक्त एकता महासंघ मध्य प्रदेश के तत्त्वावधान में मनाई गई । इस शुभ अवसर पर बाबा साहब डाॅ.भीमराव आंबेड़कर जिला चिकित्सालय शाजापुर में मरीजों को शाजापुर के लोकप्रिय विधायक परम आदरणीय भाई साहब माननीय श्री अरुण जी भीमावद के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी परम आदरणीय भाई साहब श्री रामवीरसिंह जी सिकरवार , श्री नरेश्वर प्रताप सिंह जी, श्री रमेशचन्द्र जी पाटीदार, श्री आशीष जी नागर, श्री सदर असलम शाह साहब, श्री रामचन्द्र चौहान जी श्री कमल सूर्यवंशी जी, (पहलवान)के विशेष आतिथ्य में मरीजो को फल व बिस्किट वितरण किये गए । इस शुभ अवसर सभी जाति व धर्म के गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में सद्गुरु रविदास जी महाराज के अनुयायी भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति के संयोजक अम्बाराम राजोरिया, संभाग अध्यक्ष मनोहरसिंह कटारिया, प्रभारी सुनिल कदम, सहसंयोजक डाॅ बाबूलाल सूर्यवंशी सचिव रामप्रसाद सूर्यवंशी सहसचिव करणसिंह बुआल सहित अजाक्स के जिलाध्यक्ष बद्रीलाल गुवाटिया, ब्लाक अध्यक्ष माँगीलाल बिलोरिया, बी एल फूलेरिया, मोहनलाल चौहान रामप्रसाद राजोरिया मुकेश जी अस्ते उपस्थित थे। इस अवसर पर माननीय विधायक महोदय श्री अरुण जी भीमावद ने कहा कि हम सबको मिलकर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के पदचिन्ह पर चलते हुए पीडित मानवता व दिन दुखियो की सेवा करके देश में सामाजिक समरसता का वातावरण बनाकर रखना है। साथ ही जो सबसे नीचे और पीछे छूट गए हैं उनको गले लगाकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामवीरसिंह जी सिकरवार ने कहा कि संत रविदास जी महाराज इस धरती पर सबसे पहले ऐसे संत हुए जिन्होंने जात-पात और ऊँच-नीच की खाई को कम करके भाईचारे के रहने का संदेश दिया था। माननीय विधायक जी ने फल वितरण के साथ ही हास्पिटल में भर्ती मरीजो का हाल -चाल पुछा व समुचित उपचार का जायजा भी लिया। इस अवसर हास्पिटल के सिविल सर्जन डाॅ बी एस मेना जी सहित समस्त डाक्टर साहेबानो को पुष्पमाला महनाकर स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित वरिष्ठ समाजजनो का सुनिल कदम द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें