शाजापुर। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आज कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार की नीतियों के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों की आर्थिक परेशानियां, बिजली बिलों की बेहताशा वृद्धि, खस्ता हाल सड़के, महिलाओं और बालिकाओं से दुराचार, अनूसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक पर अत्याचार आदि मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड कांग्रेस कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें महामहिम राज्यपाल से सरकार को इन मामलों पर ध्यान आकर्षित करवाने और प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से लागू कराए की मांग की। जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने बताया की भाजपा सरकार किसानी और किसानों की विरोधी रही है। आज प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला एवं बालिकाओं के साथ दुराचार की घटनाएं बड रही है। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव और प्रताड़ना हो रही है। सरकार जनहित के इन मुद्दों पर पूर्णता निष्क्रिय रही है। वही भारी वर्षा, खाद, बीज की कमी के कारण किसानों की सोयाबीन फसल खराब हुई है। ऐसे में किसान अपनी आर्थिक स्थिति से उभर नहीं पाए हैं। किसानों को 10 साल पुराना सोयाबीन का भाव दिया जा रहा है। किसानों को बिजली के भारी बिल दिए जा रहे हैं। बिल नहीं भरने पर उनकी मोटर और तारे काटी जा रही हैं जिससे किसान सरकार की इस नीति से शोषित और परेशान हो रहे हैं। वर्तमान में महंगाई का ही विकास हुआ है। किसानों की अभी तक आर्थिक स्थिति नहीं सुधरी है ऐसे में वर्तमान में किसानों को सोयाबीन का 6000 मूल्य प्रदान किया जाए यह हमारी मांग है। ज्ञापन देते समय जनपद अध्यक्ष शरद शिवहरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालूराम कुंडला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी, पूर्व पार्षद संजीव त्रिवेदी, पार्षद सत्यवात्रे, सनी दुबे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला चौहान, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक निगम, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शेख सलमान, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक निगम, पूरे एनएसयूआई अध्यक्ष अंकित अंबातिया, भूपेंद्र सिंह जाट, कैलाश मटोलिया, धर्मेंद्र प्रजापति, सज्जन सिंह, धीरज सिंह, मनोहर सिंह, मनोज धानुक, अशोक धानुक, एवं राजेश सिसनोरिया सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें