शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

जिले के हाजियों का किया सम्मान

 

*शाजापुर।*
जिले भर से मुस्लिम समाज के लोग मक्का मदीना की हज यात्रा पर गए थे। जिन्होंने वहां हिन्दुस्तान सहित पूरे विश्व में अमन-चैन की दुआ की। सकुशल अपने वतन लौटकर आने पर आज गुरूवार को पूर्व जल संसाधन मंत्री व विधायक श्री हुकुमसिंह कराड़ा ने शाल-श्रीफल व पुष्पमाला पहनाकर सबको सम्मानित किया गार्डन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कराड़ा ने कहा कि हज यात्रा करना हर किसी के नसीब में नहीं होता। वे लोग खुशनसीब होते हैं जिन्हें यह मौका मिलता है। वहां जाकर भी आप लोगों ने हम सभी के लिए मंगल कामनाएं की। हमारे लिए यह गर्व की बात हैं। आज आप लोगों का सम्मान करने का हमें गौरवपूर्ण अवसर मिला है। इस अवसर पर विधायक श्री कराड़ा ने हजयात्रा से लौटे सभी हाजियों, उलेमाओं और इमामों को शाल-श्रीफल व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित करते हुवे शुभकानाएं दी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के जनप्रतिनधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें