सोमवार, 18 मार्च 2024

नारी शक्ति सेवा संस्थान ने मनाया फाग उत्सव

शाजापुर। विप्र नारी शक्ति सेवा संस्थान द्वारा गुलाल लगाकर एवं फूलों से होली खेलकर धूमधाम से फाग उत्सव मनाया गया। फाग उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नृत्य-भजन किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में किरण दवे, संतोष शर्मा, प्रेमलता मेहता मौजूद रहीं। संस्थान की जिलाध्यक्ष चेतना शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि संतोष शर्मा ने संबोधित किया और फाग उत्सव पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ममता पाठक, हंसेश्वरी शर्मा,  सुनीता शर्मा, रेखा जोशी, रीता शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, श्रद्धा शर्मा, अलका मिश्रा, आशा नागर, विद्या नागर, तृप्ति दवे, अनुराधा दवे, वैष्णवी पाठक, अंजलि शर्मा, पूनम निमाड़ी सहित महिलाएं उपस्थित रहीं। संचालन नेहा दवे ने किया एवं आभार रेखा जोशी ने माना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें