मंगलवार, 29 जुलाई 2025

मालती त्रिवेदी औदीच्य ब्राह्मण समाज महिला शाखा अध्यक्ष नियुक्त

शाजापुर। स्थानीय नई सड़क स्थित सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला परिसर में समाज की महिला शाखा के अध्यक्ष पद हेतु बैठक आयोजित की गई। पूर्व अध्यक्ष गीता ठाकुर द्वारा अपने कार्यकाल के पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष के चुनाव हेतु आयोजित की गई महिलाओं की बैठक में मुख्य अतिथि प्रभा व्यास एवं विशेष अतिथि विजया शर्मा रहीं। अध्यक्षता तिलोत्तमा शर्मा ने की। बैठक में मालती त्रिवेदी को अध्यक्ष पद हेतु नियुक्त किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं मौजूद थीं।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें