शाजापुर। इस बार शाजापुरवासियों के लिए दशहरा मैदान पर रावण दहन कार्यक्रम रोमांच भरा रहेगा। जैसे ही श्रीराम के उद्घोष गूंजेंगे वैसे ही रावण का सिर धड़ से अलग हो जाएगा। ये नजारा शहरवासी 8 से 10 बार देखेंगे। इस बार 75 फीट का रावण आकर्षण का केंद्र बनेगा। दशहरा उत्सव समिति सचिव मनीष सिसौदिया ने बताया कि इस बार दशहरा उत्सव को कुछ अलग और रौचक बनाने के लिए 75 फीट चलित रावण का निर्माण किया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसमें रावण का धड़ सिर से अलग होगा। ये प्रक्रिया श्रीराम के उद्घोष के साथ बार-बार दोहराई जाएंगी। इसके बाद रावण का दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर में बरसों से दशहरा उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस वर्ष भी इस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। गत दिनों इसके लिए समिति का गठन किया गया, जिसमें संयोजक दीपक चौहान, सचिव मनीष सिसौदिया व सह संयोजक जलज ठाकुर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति को नियुक्त किया गया है, जिनके द्वारा आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
आतिशबाजी से सराबोर होगा स्टेडियम
इस वर्ष समिति द्वारा दशहरा उत्सव को रोचक और अतिभव्य बनाया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त आतिशबाजी की भी तैयारियां की गई है। युद्ध के प्रतीक आतिशबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन किया जाएगा। समिति सचिव मनीष सिसौदिया ने बताया कि इस बार की आतिशबाजी भव्य और आकर्षक होगी। जिससे नगरवासियों को पूरे आयोजन में आनंद आएगा। उन्होंने बताया कि इस बार के आयोजन को आकर्षक बनाने में सभी समिति सदस्यों ने मेहनत की है, ताकि आयोजन को भव्य और सुंदर रूप दिया जा सके।
31 फीट मेघनाथ और कुंभकरण का भी होगा दहन
2 अक्टूबर को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन शाम को श्री कृष्ण व्यायामशाला से चल समारोह प्रारंभ होगा जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ स्टेडियम पहुंचेगा। जहां 71 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ ही ३१-३१ फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। चलित रावण के साथ इन दोनों के पुतले का निर्माण भी स्टेडियम ग्राउंड पर चल रहा है, जिसे उज्जैन से आए अशोक राव व उनकी टीम द्वारा तैयार किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें