शाजापुर। किसानों द्वारा शहर में भव्य आभार एवं धन्यवाद ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं क्षेत्र के विधायक अरुण भीमावद के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए निकाली गई। जिला मीडिया प्रभारी संजय शिवहरे ने बताया कि क्षेत्र के किसानों को फसल में हुए नुकसान की भरपाई की मांग विधायक अरुण भीमावद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की थी। किसानों की इस मांग को मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकार करते हुए दोनों तहसीलों को मुआवजे में शामिल करने का निर्णय लिया। इसी निर्णय के प्रति आभार जताने के लिए किसानों ने शुक्रवार को ट्रैक्टर रैली के रूप में धन्यवाद व्यक्त किया। रैली स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई टंकी चौराहा स्थित मंडी परिसर तक पहुंची। इस दौरान क्षेत्रभर से किसान बड़ी संख्या में अपने ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें