बुधवार, 9 अगस्त 2017

भारत छोड़ों आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ मनाई



शाजापुर। महर्षि विद्या मंदिर में बुधवार को भारत छोड़ों आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर छात्रों ने कविता गीत और भाषण के द्वारा भारत छोड़ों आंदोलन को याद किया और महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सरदार पटेल, सूचिता कृपलानी, अरूणा आसफ अली, इंदिरा गांधी आदि की वेशभूषा में उपस्थित होकर कार्यक्रम की सुंदरता में और इजाफा किया। इस मौके पर प्राचार्य गिरिराज पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की आजादी में भारत छोड़ों आंदोलन की भूमिका अहम थी। वहीं प्रशासनिक अधिकारी मनोज सक्सेना ने आजादी की लड़ाई में अहिंसा के महत्व और भारत छोड़ों आंदोलन को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन नितिन पाठक ने किया तथा आभार श्रीमती शीलासिंह ने माना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें