रविवार, 20 अगस्त 2017

राजीव गांधी की जयंती मनाई




शाजापुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर में मनाई गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद के नेतृत्व में जयंती कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष श्री खान ने कहा कि राजीव गांधीजी ने हमेशा देश हित में कार्य किया, आज हमें भी उनके आदर्शों पर चलकर देश के लिए कार्य करना है। कार्यक्रम की शुरूआत राजीव गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर की गई, इसके बाद श्री गांधी को श्रद्धाजंलि दी गई। वहीं महूपुरा क्षेत्र में वरिष्ठ पार्षद प्रतिनिधि मूसा आजम खान और राजेश पारछे की मौजूदगी में जयंती कार्यक्रम मनाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मूसा खान और राजेश पारछे ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें