सोमवार, 14 अगस्त 2017

महर्षि विद्या मंदिर में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव



शाजापुर। स्थानीय बेरछा रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर केजी समूह की छात्र-छात्राओं ने कृष्ण और राधा के वेश धरा और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में मटकी फोड़ी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यश पाटीदार ने प्राप्त किया। राधा कृष्ण वेषभूषा में प्रथम अवनि यादव (राधा) एवं अनमोल सौराष्ट्रीय (कृष्ण), द्वितीय खुशी यादव (राधा) एवं विराज मलिक (कृष्ण) रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य गिरिराज पाटीदार ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को प्रशासनिक अधिकारी मनोज सक्सेना ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रायमरी समूह का समस्त स्टाफ उपस्थित था। आभार श्रीमती प्रियंका पाटीदार ने माना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें