गुरुवार, 30 नवंबर 2017

भाजपा ने कन्या पूजन के साथ किया सफाई कर्मचारियों का सम्मान


शाजापुर। शिवराजसिंह चौहान के मुख्यमंत्री के रूप में सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को शासन की योजनाओं पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कन्याओं की पूजा कर 20 सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक नैमीचंद जैन थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक पुरूषोत्तम चंद्रवशी रहे। वहीं विशेष अतिथि शिवनारायण पाटीदार, दिनेश शर्मा, किरणसिंह ठाकुर, मनोहर विश्वकर्मा, प्रदीप चंद्रवंशी, श्रीमती चेतना शर्मा, कृष्णकांत कराड़ा, श्रीमती केतल पटेल, डॉ. नासीर खान, विकास जैन सहित अन्य रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराजसिंहचौहान ने प्रदेश की जनता के सेवक के रूप में जनकल्याणकारियों योजनाओं को लागू कर जनता का उत्थान किया है। लगभग 200 योजनाओं के माध्यम से बीमारू मध्यप्रदेश आज विकसित राज्य के रूप में देश के नक्षे पर स्थापित हो गया है। मुख्य वक्ता श्री चंद्रवशी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि शिवराजसिंह चौहान के जीवन से प्रेरणा लेेकर लोगों की सेवा में खुद को समर्पित कर दें। इस मौके पर विमल कसेरा, आशीष नागर, अंकित आचार्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
००००००

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें