शनिवार, 23 दिसंबर 2017

एमजी कान्वेंट में मनाया क्रिसमस पर्व



शाजापुर। स्थानीय एमजी कान्वेंट स्कूल में क्रिसमस का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यालय प्रबंधक फादर अगस्टीन ने दीप प्रज्जवलित कर क्रिसमस के संदेश का वाचन किया। प्रार्थना नृत्य के पश्चात एक आकर्षक झांकी में ईसा मसीह की प्रतिमा स्थापित कर उनके जीवन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम संयोजिका अंजली कुमरावत ने बताया कि क्रिसमस पर्व के चलते विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर समूह गान और समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति उपस्थितजनों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं प्रमुख आकर्षण का केंद्र ईसा मसीह के जन्म से जुड़ी नाटिका का मंचन रहा। कार्यक्रम के अंत में सांता क्लॉज ने बच्चों में उपहार स्वरूप चॉकलेट और मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर प्राचार्य फादर जोस वी जोसफ, उप प्राचार्य सिस्टर लूसी, देव खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें