रविवार, 24 दिसंबर 2017

उपभोक्ता दिवस पर कार्यशाला आयोजित




शाजापुर। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की शाजापुर इकाई ने रविवार को स्थानीय टंकी चौराहा स्थित मार्केटिंग सोसायटी परिसर में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपभोक्ता फोरम की मेंबर संगीता भण्डावत, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जैन, खाद्य आपूर्ति अधिकारी भतकारिया, मनोज शर्मा, कालापीपल से खाद्य अधिकारी मनोज शुक्ला, नापतोल अधिकारी, खाद्य औषधि सुरक्षा अधिकारी आरके काम्बले, एसएस खत्री, विजय शर्मा, अमित पांचाल आदि मंचासीन थे। संगठन के जिलाध्यक्ष रविप्रकाश सांकलिया ने लोगों से यह आह्वान किया कि आप जो भी वस्तु खरीदो उसके बारे में पूरी जानकारी लो और खरीदी गई वस्तु का पक्का बिल जरूर लें। वहीं अन्य अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियों से आमजन को अवगत कराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें