जानकारी जन शिक्षक लोकेश राठौर ने दी।
बुधवार, 30 जुलाई 2025
शालेय नगर उत्सव समिति की बैठक सम्पन्न
शाजापुर। आगामी स्वतंत्रता दिवस 2025 को हर्षोउल्लास एवं गरिमामय रूप से आयोजित किए जाने हेतु कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे की अध्यक्षता में स्थानीय महारानी कन्या उ.मा.वि. शाजापुर में शालेय नगर उत्सव समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम हेतु वि.खण्ड शिक्षा अधिकारी पदेन अध्यक्ष रहेंगे तथा नगरीय क्षेत्र के हायर सैकेण्डरी स्कूल के वरिष्ठ प्राचार्य इसके सचिव होंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में कुल 07 दल परेड के जिसमें एन.सी.सी, रेडक्रास स्काउड आदि तथा 05 सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन होगा। उक्त कार्यक्रम में फिल्मी गाने, पेरोडी आदि को सम्मिलित नही किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय को कार्यक्रम मंचन हेतु 04 मिनट का समय निर्धारित है। पी.टी में नगरीय क्षेत्र की शालाओं से 1200 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर वि. खण्ड शिक्षा अधिकारी के.के अवस्थी, उत्कृष्ट प्राचार्य प्रवीण मंडलोई, म.ल.क.उ.मा.वि. प्राचार्य पूनम त्रिवेदी, क्रीड़ा अधिकारी बाबूलाल गोयल, बी.आर.सी.सी योगेश भावसार सहित बैठक में 80 संस्था प्रधानों ने सहभागिता की। संचालन गोपाल कुंभकार ने किया तथा आभार योजना अधिकारी दीपक शर्मा ने माना।
जानकारी जन शिक्षक लोकेश राठौर ने दी।
जानकारी जन शिक्षक लोकेश राठौर ने दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें