गुरुवार, 21 अगस्त 2025
बछ बारस पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, घर-घर गूंजे जयकारे
शाजापुर। धार्मिक आस्था और परंपराओं से जुड़ा बछ बारस का पर्व बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण तथा गौमाता की विशेष पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की लंबी आयु की कामना की। सुबह से ही नगर के मंदिरों, गौशालाओं और घरों में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधजकर पूजा की तैयारी में जुटी रहीं। महिलाओं ने विधि-विधान से गाय और बछड़े की पूजा कर उन्हें आटे की लोई खिलाई। मान्यता है कि इस दिन गौ माता और बछड़े की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है तथा संतान स्वस्थ और दीर्घायु होती है। शहर के विभिन्न इलाकों में पूजा-अर्चना के बाद महिलाएं एक-दूसरे को तिलक लगाकर पर्व की शुभकामनाएं देती नजर आईं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी परंपरा के अनुसार बछ बारस का पर्व बड़े हर्षोल्लास और सामूहिक भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पूरे दिन घर-घर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने व्रत कथा सुनी और शाम को दीपक जलाकर भगवान श्रीकृष्ण की आरती की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें