सोमवार, 4 अगस्त 2025

स्टार ब्लड ग्रुप कर रहा जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट करने का कार्य

शाजापुर। जिला मुख्यालय पर स्टार ग्रुप ब्लड ग्रुप के कार्यकर्ताओं के द्वारा महत्वपूर्ण मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत, जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट करने का कार्य किया जा रहा है। स्टार ग्रुप के कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। शाजापुर के अलावा अन्य जिलों में भी यदि किसी व्यक्ति को ब्लड की जरूरत होती है, तो स्टार ग्रुप के कार्यकर्ता उनके लिए फरिश्ते का काम करते हैं और उन तक पहुंचते हैं। उनका कहना है कि उन्हें यहां काम करने में संतुष्टि मिलती है, और अगर उनके खून देने से किसी की जान बचती है, तो वे इससे खुश हैं। अब तक कई जरूरतमंदों को ग्रुप के सदस्य ब्लड डोनेट कर चुके हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें