शाजापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरूवार को संगोष्ठी का आयोजन गांधी हाल में मध्य प्रदेश शासन के नगरीय एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गी मुख्य वक्ता एवं आतिथ्य में किया गया। वहीं विशेष अतिथि मध्य प्रदेश शासन उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, विधायक अरुण भीमावद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रवि पांडे ने की। अतिथियों का परिचय भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राय सिंह मालवीय ने दिया। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष पांडे ने दिया। इस मौके पर मंत्री विजयवर्गीय ने भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल के जीवनएवं देश के लिए उनके योगदान के बारे में उनका जीवन वृतांत बताया। कार्यक्रम को उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने भी संबोधित किया। उन्होने स्व उपाध्याय जी के जीवन से जुड़ी बातें एवं उनके देश के योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम के पूर्व शहर में डेढ़ करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर कैट व्यापारिक संगठन द्वारा एवं पेंशनर संघ ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही जीएसटी कम होने पर मोदी सरकार को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कैट परिवार की तरफ से संजय शिवहरे जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक जगदीश महेश्वरी, जय नारेलिया, संजय नारेलिया, सुनील आदि सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विजय सिंह बेस ने किया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें