शाजापुर। धनतेरस पर आज शनिवार को खुब धन बरसेगा और इसीके साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत भी हो जाएगी। धनतेरस को लेकर अच्छी ग्राहकी के लिए बाजार भी पूरी तरह से सजकर तैयार हो गया है। व्यापारियों के अनुसार धनतेरस पर अच्छा व्यापार होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि दीपावली पर्व को लेकर प्रतिष्ठानों से लेकर घर की साफ-सफाई पूरी हो चुकी है और ग्राहकी के लिए बाजार भी सजकर तैयार हैं। बर्तन बाजार एवं सराफा बाजार में खास तैयारियां की गई हैं तो मिठाई की दुकानों से भी पकवानों की महक आने लगी है। इसीके साथ ऑटो मोबाइल पर भी लोगों ने अपने पसंदीदा वाहन की बुकिंग कर दी है, जिससे अच्छे व्यापार की संभावना है और व्यापारियों के अनुसार इस बार धनतेरस के मौके पर करीब 15 से 20 करोड़ का कारोबार हो सकता है। कारोबार में ऑटो मोबाइल का करीब 10 करोड़ रुपए का व्यापार शामिल है। वहीं बाकि का व्यापार सराफा, बर्तन, कपड़ा और इलेक्ट्रानिक बाजार में होने को है। ऑटो मोबाइल संचालकों का कहना है कि इस वर्ष धनतेरस पर बाइक, कार ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों की बिक्री होगी जिसके कारण इस बार कारोबार 10 करोड़ तक पहुंच सकता है।
छह दिनों तक बंद रहेगी मंडी
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपोत्सव के पहले दिन से कृषि उपज मंडी में खरीदी का कार्य थम जाएगा। जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व होने के कारण 18 अक्टूबर को धनतेरस से मंडी में अवकाश शुरू होगा। छह दिनों के अवकाश के बाद 24 अक्टूबर को मंडी में सुबह गणेश जी की आरती की जाएगी। इसके बाद मुहूर्त में खरीदी कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंडी के व्यापारियों ने बताया कि धनतेरस से खरीदी नही की जाएगी जिसके कारण पूरे छह दिनों तक मंडी बंद रहेगी। इसके बाद तौल कांटे की पूजा कर मुहूर्त में मंडी में खरीदी का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद मंडी में दो दिनों का पुनः अवकाश रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें