शाजापुर। हरदा में करणी सैनिकों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करने वाले पुलिस और अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ 21 सूत्रिय मांगों को लेकर करणी सेना परिवार द्वारा आगामी 21 दिसंबर से जनक्रांति आंदोलन किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को करणी सेना परिवार के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें जनक्रांति आंदोलन की रुपरेखा बताने के साथ इस आंदोलन में जिले के लोगों को शामिल होने के लिए वाहन यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर न्यौता देने की जानकारी दी।
सेना के प्रदेश संगठन मंत्री अजितसिंह खड़ी डोडिया, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह सोनगरा सोनू बना साँपखेड़ा , जिला संयोजक भीमसिंह डुंगरपुर ने प्रेसवार्ता में बताया कि हरदा में पुलिस ने करणी सैनिकों पर बर्बरता की, इस पर कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सेना ने सभी तरह से प्रयास किया। पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर हरदा के घटनाक्रम के वीडियो व अन्य सबूत सौंपे थे, जिसमें बताया था कि वहां एक भी करणी सैनिक ने कानून का उल्लंघन नही किया। बावजूद इसके पुलिस द्वारा बर्बरता की गई। तमाम प्रयास के बाद भी संबंधितों पर ठोस कार्रवाई नही हुई। इसके अलावा भोपाल के जंबूरी मैदान में करणी सेना परिवार द्वारा किए गए आंदोलन के समय सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन पूरे नही हुए। वह मांग भी अब तक अधूरी हैं। इन सभी बातों और मांगों को लेकर करणी सेना परिवार मुखिया जीवनसिंह शेरपुर के नेतृत्व में जनक्रांति आंदोलन 21 दिसंबर से प्रारंभ होगा। इस आंदोलन को लेकर जिले के करणी सैनिकों में खासा उत्साह है। एक नवंबर से इस आंदोलन में शामिल होने के लिए करणी सैनिक और सर्व समाज को न्यौता देने के लिए जिलेभर में वाहन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरूआत शाजापुर में मां राजराजेश्वरी मंदिर पर पूजा अर्चना कर होगी। इसके बाद यात्रा शहर मुख्य मार्गों से होकर जिला मुख्यालय के पहले गांव गिरवर पहुंचेगी। यहां गिरवर हनुमान जी की पूजन कर यात्रा आगे बढ़ेगी। यात्रा जिले के सभी गांवों में पहुंचेगी। दिनभर यात्रा होगी और रात्रि में गांव में ही यात्रा का विश्राम रहेगा।
संगठन मंत्री बनने पर डोडिया का स्वागत
जिले के ग्राम खड़ी निवासी अजितसिंह डोडिया को प्रदेश सचिव से प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला पदाधिकारियों ने अजितसिंह का स्वागत किया। सिंह ने कहा कि जिले में करणी सेना काफी सक्रिय है। कार्यकर्ताओं की दम पर ही संगठन में जिले का काफी दबदबा है। यह हमें हमेशा बनाकर रखना है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष का समय है। राजपूत सरदार कभी संघर्ष से पीछे नही हटे। हम अपने हक के लिए किसी भी हद तक लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से लड़ेंगे और जीत हासिल करके ही मानेंगे।
मुखिया जीवनसिंह भी करेंगे यात्रा
जनक्रांति आंदोलन को लेकर जनजागरूकता के लिए एक यात्रा संगठन द्वारा भी आयोजित की जाएगी। जिसमें करणी सेना परिवार के मुखिया जीवनसिंह शेरपुर भी शामिल रहेंगे। यह यात्रा भी जिले में आएगी। इस यात्रा को सफल बनाने को लेकर भी जिले की टीम तैयारियां कर रही हैं। इसके लिए भी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें