रविवार, 5 अक्टूबर 2025

शुजालपुर में ‘स्वदेशी अपनाओ - GST बचत रैली व दशहरा मिलन समारोह आयोजित- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचत उपहार पर व्यापारियों ने जताया आभार




शुजालपुर। भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा क्षेत्र शुजालपुर  द्वारा ‘हर घर स्वदेशी - घर-घर स्वदेशी’ के नारे को बुलंद करते हुए शनिवार शाम 5 बजे कृषि मंडी प्रांगण क्रमांक 3 में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया गया। ‘इस दौरान स्वदेशी अपनाओ  व GST बचत उत्सव रैली’ का आयोजन भी किया गया। रैली श्रीनगर कॉलोनी से प्रारंभ होकर मंडी क्षेत्र के प्रमुख मार्ग से होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां आम सभा के रूप में परिवर्तित हुई। 
 आयोजित रैली में व्यापारी वर्ग के साथ ही,प्रबुद्धजन,महिलाएं तथा भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।  रैली का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा घोषित Next-Gen GST दरों में ऐतिहासिक कटौती हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना और नागरिकों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी, हर व्यक्ति को संकल्प दिलाना है, स्वदेशी को अपना ना है। रैली के उपरांत आयोजित दशहरा मिलन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने की। क्षेत्रीय विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  महेंद्र सिंह सोलंकी अतिथि के  रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सोलंकी ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय आमजन को आर्थिक राहत देने के साथ-साथ देशी उद्योगों को बढ़ावा देने में अहम साबित होगा। देश को आत्मनिर्भर  बनाने में भी कारगर साबित होगा। वही मंत्री श्री परमार ने कहा कि भारत को 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर मोदी सरकार निरंतर अग्रसर है। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक बार फिर सोने की चिड़िया के रूप में जाना जाएगा। मंत्री श्री  परमार ने कार्यकर्ताओं सहित व्यापारियों से आव्हान किया कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर हम सब मिलकर देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदे और लोकल फॉर वोकल अभियान को आगे बढ़ाए। इस मौके पर आगे कहा कि दीपावली जैसे महापर्व पर मां लक्ष्मी से वरदान मांगे की राष्ट्र संपन्न राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा हो जाए।अन्य वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए सीए सत्येंद्र सिंह राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी  संजय शिवहरे व सहसंयोजक सीमित चौधरी ने अपनी बात रखीं।  पूर्व विधायक  विजेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष  हेमराज सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक नायक, नपा अध्यक्ष  बबीता परमार, पूर्व मंडी अध्यक्ष कैलाश सोनी, मार्केटिंग अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिरेन्द्र सिंह जादौन,नरेन्द्र यादव, भंवर सिंह पंवार,शीतल भावसार, उमेश टेलर, प्रभा उपाध्याय, संगीता आर्य, अंजु खत्री,जिला महामंत्री कृपाल सिंह मेवाड़ा, रायसिंह मालवीय जेपी परमार, डॉ विजय सिंह खींची, जसमत मेवाड़ा सहित भाजपा जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, पूर्व  नपा अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेतागण मंचासीन रहे।कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व भारत माता एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, फूलमाला अर्पित की गईं।  संचालन भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह बैस ने किया और आभार नगर मंडल अध्यक्ष  देवेंद्र तिवारी ने व्यक्त किया। इस दौरान सांसद  महेंद्र सिंह सोलंकी ने उपस्थित जनसमुदाय को स्वदेशी उत्पाद अपनाने की सामूहिक शपथ भी दिलाई। आयोजन के उपरांत सांसद श्री सोलंकी एवं जिलाध्यक्ष श्री पांडे ने व्यापारियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की नीतियों से उन्हें अवगत कराया। आयोजन में नगर के पत्रकार, व्यापारी वर्ग, भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी द्वारा उपलब्ध कराई गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें