बुधवार, 3 दिसंबर 2025

जिला शिक्षा अधिकारी दुबे को दी गई भावभीनी विदाई

शाजापुर। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे की 30 नवम्बर 2025 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दुबे को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर सहायक संचालक राजेन्द्र शिप्रे ने कहा कि डॉ. दुबे एक कर्मठ अनुशासन प्रिय शैणिक नवाचार के प्रणेता हैं। उनके कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर नवीन नवाचार हुए। इसके परिणाम स्वरूप जिले में 84 शालाएं, स्मार्ट शाला, पीएमश्री शाला, 06 उच्च गुणवता सांदिपनि विद्यालय पूर्ण किए गए। इसके साथ ही पिछले तीन वर्षों के बोर्ड परीक्षा परिणाम में निरन्तर सुधार हुआ। वर्ष 2024-25 में जिला कक्षा-12 में तीसरा एवं कक्षा -10 वी में छटवे नंबर पर रहा। जिले के 116 विद्यालयों में नियमित प्रयोगशाला संचालित की गई। शालाओं को सुविधायुक्त बनाने में राज्य से आवश्यक बजट स्वीकृत कराया गया, उसका प्रदर्शिता समय सीमा में व्यय कराया गया। कार्यालय का कायाकल्प किया गया, जिससे सभी कर्मचारी अच्छे वातावरण, सुविधायुक्त भवन में कार्य कर रहे हैं, जिससे उनकी कार्य क्षमता में वृद्धि हुई है। कार्यालय के कर्मचारियो के प्रति सहृदय सम्बन्ध रहे हैं। कर्मचारी के कठिन वक्त में चट्टान की तरह उनके पक्ष में खडे़ रहे। इस दौरान सहायक संचालक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सस्तया ने भी अपने संस्मरण साझा किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें